Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

छात्रों से मारपीट मामले में शिल्पी अरोरा का भाजपा पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर के शहनाई वाटिका में 22 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा के “युवा संवाद” कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित छात्रों को सुरक्षा देने की मांग की है।
शिल्पी अरोरा ने कहा कि छात्र वंश शर्मा और नीरज गौतम संविधान की प्रति हाथ में लेकर कार्यक्रम में सवाल पूछने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अरविंद पांडेय की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
उन्होंने कहा कि सवाल पूछना लोकतंत्र का अधिकार है और संविधान की प्रति हाथ में रखना कोई अपराध नहीं है। यदि युवाओं को अपनी बात रखने से रोका जाएगा तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा वंश शर्मा और नीरज गौतम को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी

Advertisement
Advertisement