Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
मयंक माटा बने रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222)

मयंक माटा बने रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन की बैठक में संगठन के विस्तार एवं मीडिया गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा सामाजिक कार्यकर्ता मयंक माटा को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना ने मयंक माटा को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों, जनहित के कार्यों और सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मयंक माटा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मयंक माटा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने का संकल्प जताया।
बैठक में अध्यक्ष प्रभात खुराना, दिलीप गुगलानी, दीपक तनेजा, मानस दुनेजा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मयंक माटा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement