Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में  पर्यावरण मित्रों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण मित्रों के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंचे और कर्मचारियों के साथ संवाद कर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया।
वार्ता के दौरान संगठन की ओर से सुझाव दिया गया कि नगर पालिका बोर्ड कर्मचारियों की मांगों से संबंधित प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर शासन को भेजे। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ एवं बोर्ड के सदस्यों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों की मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजने की सहमति जताई।
बैठक में अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने कई बार कर्मचारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने और समाधान के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पालिका बोर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को शासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाएगा।
इसके बावजूद पर्यावरण मित्रों की ओर से प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया और दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया, जिसके चलते बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!