Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

राजस्व वसूली में सख्ती, दो बकायेदार तहसील कारागार भेजे गए

‌गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर उप जिला अधिकारी रिचा सिंह ने शुक्रवार को राजस्व वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस एवं संबंधित बैंक की संयुक्त टीम ने ग्राम मोतियापुर और कनकटा में बकायेदारों के घर पहुंचकर वसूली की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान दो बकायेदारों को गिरफ्तार कर तहसील कारागार में निरुद्ध किया गया। वहीं बैंक के साथ एकमुश्त समझौते के बाद अब्दुल अज़ीज़ निवासी मसीत तथा अब्दुल हबीब निवासी मोतियापुर ने तत्काल 8 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा बकाया राजस्व की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!