Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों को पहनाई फूलमालाएं, त्वरित कार्रवाई की सराहना

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

मासूम शिव की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान

रुद्रपुर। रम्पुरा कटोरी मंदिर क्षेत्र से गत 20 जून को लापता हुए मासूम शिव के सकुशल बरामद होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मासूम की सुरक्षित वापसी पर रम्पुरा क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
कोतवाली स्थित सीओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह तथा रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज को नागरिकों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस की तत्परता और सक्रिय प्रयासों के चलते मासूम शिव सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए एक परिवार की खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली से आमजन का भरोसा कानून व्यवस्था पर और अधिक सुदृढ़ होता है।
इस अवसर पर जगदीश राठौर, मीना राठौर, राम गोपाल राठौर, चमेली, विद्या देवी, रितेश राठौर, क्रांति देवी कोली, राजेश गर्ग, राजा राठौर, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, सुरेश, विशाल राठौर, संजय कोली, पिंटू राठौर, आकाश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, नरेश राठौर, राहुल राठौर, करन राठौर, पुष्पा राठौर, पप्पू राठौर, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रुद्रपुर विज्ञापन और खबर के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement