Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल पहुंचे ठुकराल, सीईओ शिक्षा को कराया अवगत; प्रबंधन पर हिटलरशाही और लापरवाही का आरोप

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

400 छात्रों का भविष्य दांव पर, स्कूल बंदी के फैसले पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

400 छात्रों का भविष्य दांव पर, स्कूल बंदी के फैसले पर भड़के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

गदरपुर खबर रुद्रपुर शिमला पिस्तौर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में उत्पन्न विवाद को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्कूल पहुंचकर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की स्थिति का जायजा लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बीच सत्र में स्कूल को बंद करने का निर्णय किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा इस प्रकार का कदम उठाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
ठुकराल ने आरोप लगाया यह कि स्कूल प्रबंधन की हिटलरशाही एवं घोर लापरवाही के कारण करीब 400 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। वहीं 80 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर स्कूल प्रबंधन को यह अधिकार किसने दिया कि वह शैक्षणिक सत्र के बीच में विद्यालय बंद करने का फैसला ले। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों में भारी चिंता का माहौल है।
पूर्व विधायक ने स्कूल प्रबंधन से तत्काल अपना निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और कर्मचारियों के हितों को देखते हुए विद्यालय का संचालन पूर्ववत जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement