Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, बीएलओ को गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा करें एसआईआर कार्य : डीएम

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ पात्र मतदाताओं को समयबद्ध तरीके से गणना प्रपत्र वितरित करें तथा भरे हुए प्रपत्रों को वापस प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। एसआईआर कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एसआईआर कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रतिदिन शाम तक प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने आमजन से भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पात्र नागरिक अपने विवरण सही तरीके से उपलब्ध कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में योगदान दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, ओसी हिमांशु कफलटिया, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि अन्य उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में

Advertisement
Advertisement