Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

*युवा संगठन की रीढ़, नई टीम से भाजपा को मिलेगी नई मजबूती : मनोज गुंबर ‘मिंटू’

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

नगर पालिका परिषद गदरपुर में आयोजित समारोह के दौरान भाजयुमो की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान करते पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू’ तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी

भाजयुमो की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने किया सम्मानित

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू’ ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।भाजयुमो की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने किया सम्मानित

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू’ ने कहा कि युवा मोर्चा किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश जेटली, भाजपा सभासद सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तनुज गिलहोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष मुनी भुसरी, जिला आईटी संयोजक कार्तिक छाबड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशद अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्षा सौम्या, मंडल महामंत्री समन मुंजाल, सौरभ सैनी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक मोहित अरोरा, मंडल उपाध्यक्ष वीरू सैनी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement