Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। बाईपास मार्ग दिनेशपुर अंडरपास के पास गड्ढे में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने डीजे संचालित सहित दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

   पुलिस मामले की विवेचना कर रही है गत शनिवार ग्राम कुशालपुर निवासी स्व. बचन सिंह के बेटे जसपाल का शव बायपास मार्ग अंडरपास झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला था मृतक ग्राम लंगड़ा भोज निवासी रोहित सिंह के साथ मिलकर डीजे संचालन का काम करता था, जसपाल के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ग्राम लंगड़ा भोज निवासी रोहित सिंह और मोहित सिंह पर हत्या करने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवे की मांग की।धर्मेंद्र का कहना था की घटना वाले दिन मोहित ने फोन करके दिनेशपुर अंडरपास के निकट जसपाल का शव मिलने और पुलिस द्वारा शव को अस्पताल ले जाने की सूचना दी थी थाने पहुंचने पर धर्मेंद्र ने पुलिस द्वारा खींचे गए फोटो को देखकर शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई जसपाल के रूप में की धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम लंगड़ाभोज निवासी रोहित सिंह और मोहित सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।