Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पूर्व सभासद मोहम्मद आलम द्वारा अपने मरहूम वालिद छोटे पहलवान की स्मृति में आयोजित

Krishna Varta gadarpur Uttrakhand
9917322413

अयोध्या के बजरंगी ने दंगल में बिहार के भवानी को चटाई धूल
गदरपुर। नगर में दूसरी बार आयोजित तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल के पहले दिन नामी पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार बाजार मैदान में गुरुवार को शुरू हुए इस दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से खूब तालियां बटोरीं।
पूर्व सभासद मोहम्मद आलम द्वारा अपने मरहूम वालिद छोटे पहलवान की स्मृति में आयोजित इस दंगल को लेकर कुश्ती प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन हुए मुकाबलों में मुहेल पहलवान ने कोवरा पहलवान को पराजित किया, जबकि मथुरा से आए रामू पहलवान ने भी शानदार जीत दर्ज की।
दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या के बजरंगी पहलवान और बिहार के भवानी पहलवान के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद बजरंगी पहलवान ने भवानी को चटाई पर पटक कर मुकाबला अपने नाम किया।
कुश्ती का आंखों देखा हाल सचिन गुप्ता और शिवा पहलवान ने सुनाया। दंगल में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय भी पहुंचे और पहलवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मो. आलम, लाल मोहम्मद उर्फ लाल शिब्ते नवी परमजीत मुकेश चावला अश्वनी सिंह रिजवान प्रधान दानिश प्रधान महमूद प्रधान नफीस पाशा सहित कई गणमान्य लोग भारी मात्रा में मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement