Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत एवं नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर, महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान क्षेत्राधिकारी, महोदय बाजपुर के निर्देशन व श्रीमान थानाध्यक्ष, महोदय गदरपुर के नेतृत्व में दिनां 24.02.2024 को दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर रहते हुए ग्राम राम जीवनपुर नंबर 1 को जाने वाली सड़क पर पानी की मोटर के पास मुखबिर की सूचना पर महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय दिलीप सिंह निवासी ग्राम तेजा फौजा वार्ड नंबर 5 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार किया गया जिसका थाना गदरपुर मुकदमा FIR नंबर 60/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया अभियुक्त का विवरण *महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय दलीप सिंह निवासी ग्राम तेजा फौजा वार्ड नंबर 5 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में :-

01- कानि0 717 ललिता प्रसाद

02- होमगार्ड दीपक कुमार शर्मा

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।