Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की भाँति उत्तराखंड में भी किसानों के नलकूपों के विद्युत बिल माफ किये जाने की मांग की गयी 

    इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रगतिशील किसान राजेन्द्र पाल सिंह उर्फ राजू के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान तहसील परिसर में एकत्र हुए । यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की भाँति उत्तराखंड में भी किसानों के नलकूपों के विद्युत बिल माफ किये जाने की मांग की। कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 07- 03-2024 को एक आदेश के माध्यम से निजी नलकूप कृषकों को 01-04-2023 से31-03- 2024 तक विद्युत बिल में छूट देने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड प्रदेश के किसानों की स्थिति उत्तर प्रदेश के किसानों बिलकुल भी भिन्न नहीं है । उत्तराखंड में किसान प्राकृतिक आपदा एवं कृषि लागत में भारी वृद्धि से लगातार जूझ रहा है । ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड का बड़ा भाई माना जाता रहा है । इस लिए उत्तर प्रदेश की की तर्ज पर उत्तराखंड में भी निजी नलकूप कृषकों को सिंचाई में राहत देते हुए 01-04-2023 से 31-03-2024 तक के विद्युत आपूर्ति बिल मॉफ किये जाये।

    ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, शराफत अली मंसूरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, फराहीम हुसैन, मौ. शफीक, सोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मौ . हनीफ, रमेश कुमार, ऋषि पाल सिंह सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे। 

Advertisement
Advertisement