Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर/काशीपुर । सामुदायिक शिक्षण केंद्र महुआ खेड़ागंज में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन आसरा ट्रस्ट के स्टाफ मेंटर और ट्यूटर द्वारा किया गया।

    जिसमें श्रीमती संदीप कौर एवं कुमारी संगीता चौहान द्वारा सामुदायिक शिक्षण केंद्र को सुसज्जित किया गया, जो अभिभावकों व छात्राओं के आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियां व अधिकारों के विषय में भाषण देने के साथ एक सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। शिक्षण केंद्र में महिला दिवस पर श्रीमती पूजा शर्मा व श्रीमती नेहा शाक्य द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया,जैसे-काना फूसी,डम्ब शेराज,आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी बच्ची को पहचानना आदि। खेलों में छात्राओं में उनके अभिभावकों द्वारा पूर्ण योगदान दिया गया । खेल कार्यक्रम छात्राओं व उनके अभिभावको के लिए आनंदमय रहा।इसके उपरांत छात्राओं व उनकी माताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।तत्पश्चात कुमारी चित्रा द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए गए तथा उपस्थित महिलाओं से वार्तालाप किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समापन पर सभी का धन्यवाद किया गया। अंत में श्रीमती निर्मल कौर एवं श्रीमती अनुजा कंबोज के द्वारा सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया।

Advertisement
Advertisement