Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। गदरपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।

   इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कविता ने बताया कि चार मुख्य मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के आह्वान के बाद प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही और सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है।

   वही इस मौके पर सावित्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें करती हैं जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्तायां सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं और मजदूर के बराबर उचित मानदेय ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से मांग रही है जो की बिल्कुल जायज है प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के अगले आदेश तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement