Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत जल स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी 2024 दिन रविवार प्रातः 9:00 बजे से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से एक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

    संत निरंकारी आश्रम के मुखी किशन लाल नारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ जल स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जा रही है।     अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागरूक करना है ताकि भविष्य में आने वाली पीढियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।     उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया थ,  इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है उन्होंने बताया परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया जाना सुनिश्चित है उनकी सफाई भी की जा रही है, पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए गई इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

   उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा 25 फरवरी दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे गूलरभोज रोड स्थित रेड रोज स्कूल के पास से गुलरभोज रोड, मुख्य मार्ग होते हुए रविवार बाजार स्थित संत निरंकारी मिशन आश्रम तक रैली निकाली जाएगी जिसमें सेवादारों द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं अन्य नागरिकों को रैली में शामिल होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने जाने के लिए अपील की है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।