Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बलराम नगर मे मुख्य चिकित्सा उधम सिंह नगर श्री मनोज शर्मा एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर डॉ संजीव सरना के निर्देशन में *राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम* एवं *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम*- गदरपुर की टीम A द्वारा *एनीमिया मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत एक *T3* कैंप का आयोजन किया गया।

   उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच *T3 अप्रोच अर्थात टेस्ट ट्रीट एंड टॉक* के साथ की गई।

उपरोक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच कर खून की कमी को पता लगाकर उसको दूर करने का प्रयास करना है।

उपरोक्त कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ प्रशांत चौहान और डॉ कल्पना पांडे द्वारा किशोर किशोरियों को एनीमिया के कारणो एवं उससे शरीर पर होने वाले लक्षणों एवं उससे बचने उपाय के बारे में जानकारियां दी गई।  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर  राधा मिगलानी द्वारा वीकली आयरन फोलिक एसिड प्रोग्राम के बारे में जागरूक किया गया।

  कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के फार्मासिस्ट आतिश कालरा एवं स्टाफ नर्स विमला वैद्य द्वारा बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई एवं आवश्यकता अनुसार दवाएयो का वितरण किया गया। टीम द्वारा अत्यधिक एनीमिक पाए गए बच्चों को उच्च चिकित्सा इकाइयों हेतु संदर्भित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज 134 बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

Advertisement
Advertisement