Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। जहां किच्छा में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने हो चुके हैं। वहीं अब व्यापार मंडल के चुनाव का विवाद एसएसपी ऑफिस तक पहुंच चुका है। इसको लेकर निवर्तमान महामंत्री ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और वर्तमान जिला महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

    गुरुवार को व्यापार मंडल किच्छा के नगर निवर्तमान महामंत्री विजय अरोरा के साथ एक शिष्टमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा और एसएसपी मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि एक जुलाई को एसडीएम से चुनाव की गठित समिति को असंवैधानिक होने की शिकायत की थी। कारण नियमों को ताक पर रखकर फर्जी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराया जा रहा था।

   आरोप था कि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह, हंस पाल ने एसडीएम को 15 जुलाई को अपंजीकृत व झूठे दस्तावेज दिए गए। एसडीएम की जांच में चुनाव नियमों की अवहेलना सामने आई थी। आरोप था कि जिला महामंत्री हंस पाल ने तथ्यहीन एवं भ्रामक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन को गुमराह करने और पद का दुरुपयोग कर फर्जी चुनाव कराने का कार्य किया। ऐसे में जिला महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने आगाह किया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    किच्छा व्यापार का चुनाव कई वर्षों से नहीं हुआ था। फिर अचानक चुनाव संचालन समिति ने चुनाव की घोषणा कर दी। जिसके खिलाफ किच्छा के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बाहरी व्यक्तियों के वोट बनाने और नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज की थी। वहीं दूसरे पक्ष ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें निबंधक कार्यालय में कहीं भी बायलॉज का जिक्र नहीं है। चूंकि मामला निबंधक कार्यालय का है। इसमें पुलिस की भूमिका नहीं है। पुलिस सिर्फ लॉ एंड आर्डर की निगरानी कर रही है :-मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

Advertisement
Advertisement