Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया गया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीजेपी किसान मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा के नेतृत्व में ग्राम-करतारपुर में युवा समाजसेवी यश बत्रा (शमी बत्रा) के निवास पर, (एक पेड़ मां के नाम) वृक्षारोपण किया गया।       

 इस दौरान उन्होंने बताया कि अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा। बताया कि गदरपुर विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा ने 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, भाजपा धर्म संस्कृति सदस्य पंडित राजू शर्मा, मनोज शर्मा, भारत प्रजापति, सोनू जी, पप्पू कालडा, पंडित अनिल शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement