Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद सूत्र)। बेरिया दौलत रोड पर अंडा ठेला स्वामी और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस से तीखी झड़प हो गई।

Advertisement
Advertisement

    मोहल्ला राजीवनगर निवासी एक व्यक्ति बेरिया दौलत रोड एसडीएम कार्यालय के सामने अंडे का ठेला लगता है। उसी के पड़ोस में एक व्यक्ति का खोखा है। बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। शोरगुल होने पर ठेला स्वामी का बेटा और दूसरे पक्ष के समर्थक भी आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी तीखी झड़प हो गई। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement