Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट – सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड नंबर 5 तेजाफोजा गदरपुर में पूर्व वार्ड मेंबर सुमित्रा कौर के निवास पर पूर्व ग्राम प्रधान शैलेंद्र शर्मा को नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर फूलमाला मालाओं से व मिष्ठान वितरित कर उनका स्वागत किया गया।

   इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने नवनियुक्त शर्मा को अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा तथा लोगों के सुख-दुख में हमें शामिल होना होगा।

   इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि हाईकमान द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरी निष्ठा वह लगन के साथ पूरा करूंगा तथा हर वर्ग के लोगों को कांग्रेस के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। कहा कि लोकसभा चुनाव, नगर पालिका, पंचायत चुनाव जल्दी होने हैं इसलिए हमें तैयार रहना होगा।

   इस अवसर पर बच्चन सिंह, गुरनाम सिंह, तारा सिंह, गुरमीत सिंह, केहर सिंह, जगतार सिंह, बलविंदर सिंह, शेर सिंह, दीप कौर, कौशल्या कौर, प्रीत कौर, गुरबचन कौर, परमानंद डुमरा, काली गुंबर, नरेश चौधरी बिट्टू, सुरेंद्र सिंह, किंडर सिंह, राजू, सुशील कुमार, चरणजीत सिंह, भगवानदास सैनी, चंद्र सेन सैनी, सोमपाल सैनी, रूपचंद सैनी, विजेंद्र सैनी, ओम सैनी, भजन सिंह, मिंदर सिंह लाजो, गुरनाम कौर, मुख्तार सिंह, जग्गा सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत पम्मा, सुखा सिंह, सोना सिंह आदि लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement