Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

सीएम धामी का रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो – गुंजन सुखीजा

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कल दिनांक 10 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में रुद्रपुर गांधी पार्क में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं रुद्रपुर मुख्य बाजार से निकलने वाले रोड शो को सफल बनाने के लिए योजना रचना बनाई।

   इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी एवं धामी सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सदैव ही आगे रहती है चाहे वह महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छे अच्छी रसोई देने की बात हो या समूह के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनाने का कार्य हो ऐसी बहुत सी योजनाए है जिनका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं को लाभ मिल रहा है जिस प्रदेश की महिलाएं धामी सरकार से बहुत खुश हैं और मुझे उम्मीद है कि यह नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं मुख्य बाजार रुद्रपुर में होने वाला रोड शो जरूर ही ऐतिहासिक होगा।

   इस अवसर पर भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, विधानसभा विस्तारक खिमानंद जोशी, निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक हुड़िया, राजेश गुंबर मिनी, अनिल जेटली, अभिषेक वर्मा, संजय चौधरी, रविंद्र सिंह औजला, निर्मल नारंग, नवीन खेड़ा, राजकुमार मिगलानी, सूर्यभान गुप्ता, सतीश छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, त्रिलोक कंबोज, मनोज गिरी, परमजीत सिंह पम्मा, कपिल कुमार,अरविंद पाल, जसवीर चीमा, ज्योति, हैप्पी चंद्रा, पूनम ग्रोवर, रेखा गुप्त, चिंतन अरोड़ा, बकुल अरोरा, विशु अरोड़ा, जगदीश दिवाकर, हरलोक नामधारी, किशन गुप्ता,सैफ अली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।