Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र)। दुकान में चोरी का प्रयास करते एक नशेड़ी को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाने के बाद उसके गले में जूते की माला लटकाकर मोहल्ले में घुमाया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक के गले में चोर लिखी तख्ती और जूते चप्पल की माला पहनाकर जुलूस निकालने का वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि वार्ड सात में एक युवक चोरी करने के उद्देश्य से एक दुकान में घुसा था। इसे लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। धुनाई लगाने के बाद उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहना दी। लोगों का कहना है कि युवक नशे का लती है और नशे की लत पूरी करने को वह लोगों के घर, आंगन, सार्वजनिक स्थानों से अक्सर चोरी करता है। इससे लोग परेशान है। समूचे मोहल्ले में घुमाने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में किसी की ओर से तहरीर नहीं दिये जाने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement