Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

गदरपुर में निकली अक्षत कलश यात्रा: जयश्री राम के जयघोष से गूंजा शहर

गदरपुर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ अक्षत कलश यात्रा का श्रीराम के जयघोष से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सनातन धर्म के लोगों ने शहर में कलश यात्रा के साथ राम मंदिर के निर्माण को लेकर खुशियां मनाई, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

गदरपुर में निकली अक्षत कलश यात्रा: जयश्री राम के जयघोष से गूंजा शहर

    रविवार को अक्षत क्लश यात्रा आवास विकास स्थित शिव पार्वती मंदिर से प्रारंभ होकर गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार से होते हुए बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची। यहां पर हिन्दु समाज के विभिन्न संगठनो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अक्षत कलश यात्रा में प्रभु श्रीराम रथ पर विराजमान थे और महिला संकीर्तन मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्रीराम के गुणगान एवं श्रीराम ध्वज के साथ नगर में धूमधाम से अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी। जिसका नगर में जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पूजित अक्षत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सभी लोगों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया गया।

गदरपुर में निकली अक्षत कलश यात्रा: जयश्री राम के जयघोष से गूंजा शहर

    इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सुखीजा, नगर कार्यवाह (आर०एस०एस०) जीवन जोशी, विनोद चुघ, नरेश हुड़िया, रविन्द्र बजाज, पंकज सेतिया, लवली हुड़िया, मनोज गुम्बर, संदीप गुंबर, संतोष गुप्ता, अनिल जेटली, सोमनाथ छाबड़ा, राजकुमार सुखीजा, अभिषेक वर्मा, राकेश भुड्डी, चंकित, सुरेश खुराना, अमित सेतिया, केवल कृष्ण बत्रा, सोनू पोपली, गोकुल खेड़ा, निपुण गगनेजा, केवल सुखीजा, हरीश, सतीश मिड्ढा, कुणाल, शिवम त्रिपाठी, राम प्रकाश ध्यानी, आशा, कुलबीरी चौधरी, मीनाक्षी शर्मा, अंजू, ज्योति, सीमा रानी,  राजबाला चौहान सहित काफी संख्या में महिलायें व पुरुष शामिल थे।

Advertisement
Advertisement