Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड न0 7 शिव मन्दिर से प्रत्याशी जो कि लोगों के दिलों में राज करने वाला, हमेशा सबका साथ देने वाला मुकेश चावला ने काग्रेस से सभासद पद पर चुनाव में उतरा है।
सभासद प्रत्याशी मुकेश चावला के चुनाव प्रचार रोचक दौर में है। मानो एा लग रहा हैं कि वार्ड के लोगों ने चावला को चुनाव जीतने से पहले ही अपना सभासद चुन लिया है। कहा कि वार्ड मेरा परिवार हैं, वार्ड की समस्या मेरी समस्या है।
काग्रेस प्रत्याशी मुकेश चावला ने अपने समर्थको के साथ जनसम्पर्क कर बुजुर्गों के पैर छूकर, दोस्तों के गले मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया ओर उन्हें भी वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो वादे जनता से किए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और वार्ड में सौ प्रतिशत काम कराया जायेगा एवं सरकार से आने वाली योजनाओं को वार्ड के लोगों को उसका लाभ दिलवाया जायेगा।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।