Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद सूत्र)। चोरों ने मोबाइल स्टोर का शटर काटकर दुकान से लाखों के कीमती मोबाइल पार कर लिए। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

    बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल के सामने गुरुनानक कॉलोनी निवासी मनीष सिंधवानी की पंत पार्क के पास मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो शटर बीच से मुड़ा था और ताले लगे हुए थे। तब उसने दुकान खोलकर देखा तो दुकान में 15-20 नए मोबाइल और इतने ही पुराने मोबाइल के अलावा गल्ले में हजारों की नकदी गायब थी। बताया कि चोर चार्चिंग में लगे लगभग 12 मोबाइल को छोड़ गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी, बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले और लोगों से जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Advertisement
Advertisement