Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 (रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर 21 दिन से धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में आज गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे और हड़ताल खोलने की देश हित में अपील की।

विधायक पांडे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काम पर लौटने की अपील की

    इस दौरान जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की मनप्रीत कौर ने कहा कि आज गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए काम पर लौटने की अपील की है और सरकार से वार्ता का आश्वासन दिया है

 कहा कि हम लोग प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी जी को आज के घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और जो भी आदेश होगा उसे हम गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को अवगत करा देंगे और आज हमने शाम तक का समय मांगा है क्योंकि आज कैबिनेट बैठक होनी है और उसमें कुछ निर्णय आने की उम्मीद लगी है।

 इस मौके पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि 65 साल से बिगड़े हुए कामों को मोदी जी के सरकार 10 साल में सुधारने का प्रयास कर चुकी है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं

 आंगनबाड़ी कार्यकतियों का आंदोलन और मांग जायज है और विभागीय मंत्री और पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार जल्द उनकी मांगों पर निर्णय लेंगे। हम लोग उनसे वार्ता करेंगे और आज हमने लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत इनको काम पर लौटने की अपील की है

 

Advertisement