Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी भास्कर आनंद पांडे की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

   इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भास्कर आनंद पांडे जी को फूल माला, उपहार व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि सरकारी सेवा में यह क्षण बड़ा ही दुखदायी होता है। खास कर शिक्षण कार्य का एक विशेष योगदान होता है, जिसमें हम कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। उनसे हमारा जुड़ाव हो जाता है। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है।

   विदाई समारोह में कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधाकर दुबे, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार मित्तल, प्रधान सहायक प्रकाश चंद शर्मा, आनंद बोरा, वरिष्ठ सहायक पीयूष कांत एवं रवि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहेl

Advertisement
Advertisement