Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। गूलरभोज स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे और मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश पाल सहित बड़े बुजुर्गों के हाथों से नववर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया गया जिसमें काफी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे बहुत ही सादगी के साथ अखबार के कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम करते हुए मिष्ठान भी वितरित किया गया।

विधायक अरविंद पांडे ने किया समाचार पत्र के कैलेंडर का विमोचन
     बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि समाचार पत्र प्राइम काशीपुर जिसके जिला प्रभारी उमर अली जी ने उत्तराखंड के गौरव गौरव बत्रा के सहयोग से इस नव वर्ष 2024 का कैलेंडर छापा है उन्होंने दोनों भाइयों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिस दौर में अखबार बंद हो रहे हैं उसे दौर में अखबार के साथ-साथ कैलेंडर निकालना भी एक साहसिख निर्णय है उन्होंने बताया कि प्राइम काशीपुर समाचार पत्र अपनी खबरों से जाना जाता है और उधम सिंह नगर में कम समय में अपनी पहचान बना रहा है इसके जिला प्रभारी उमर अली जो युवा पत्रकार हैं उन्होंने प्रिंट मीडिया में अपना एक नया मुकाम बनाया है प्राइम काशीपुर समाचार पत्र में प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले समाचार युवाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने का भी समाचार घर बैठे लोगों को मिलते है और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाते हैं पिछले लगभग 13 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे उमर अली हर छोटी बड़ी खबर को समाचार पत्र में स्थान देकर शासन तक उस आवाज को पहुंचाने का काम कर रहे है।

     वहीं उत्तराखंड के गौरव के संपादक गौरव बत्रा द्वारा भी गदरपुर क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाई है जिनके द्वारा हर छोटी बड़ी खबर को मौके पर पहुंचकर बड़ी बारीकी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाता है और दोनों भाइयों ने दिन-रात मेहनत करके इस नव वर्ष 2024 पर जो कैलेंडर का प्रकाशन किया है वह गदरपुर क्षेत्र में इतिहास बन गया है की पहली बार युवा पत्रकारों ने एक समाचार पत्र के माध्यम से बड़े साइज का इतना आकर्षित कैलेंडर छापा है।
    इस अवसर पर पत्रकार शाहनूर अली, राकेश अरोड़ा, देव चैधरी, राजकुमार शर्मा (रिंकू) कार्यकर्ता गूलरभोज अध्यक्ष अनीता दुबे चेयरमैन प्रतिनिधि तरुण दुबे, राकेश भुड्डी (बंटी), सचिन बत्रा, रवि पाल, सलीम बाबा, शाकिर अली, समीर, महफूज अली आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।