


ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर को महासचिव का दायित्व मिलने पर प्रदेश संगठन और प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त किया
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
ं
गदरपुर खबर। ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड का महासचिव नियुक्त किए जाने पर गदरपुर की ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
ज्योति ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और उत्तराखंड में तीसरी बार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्योति ग्रोवर को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्योति ग्रोवर ने संगठन नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
