Spread the love

(कृष्णा ने वार्ता गदरपुरउत्तराखंड) को झेल

(9917322413)नं

गदरपुर खबर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा http://प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना गदरपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजबाल के सहयोग से किया गया।
रैली के दौरान पुलिस कर्मियों, एस आई प्रदीप शर्मा एस आई मोहन बोरा पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) राजकुमारी, मीना, संगीता सरदार, कु. दीपा, कुबर सिंह तथा गोपाल सिंह गौतम ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों के अनुपालन का संदेश दिया।
इस अवसर पर ई-सेवा केंद्र, ई-फाइलिंग, डिजिटल न्याय पहल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही “सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नालसा थीम सॉन्ग के संबंध में भी लोगों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
– राजकुमारी, पीएलवी, तहसील गदरपुर


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!