


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 3 स्थित भोला कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनहित के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, समृद्धि और विकास के लिए मंगलकामनाएं भी कीं।
इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष गुप्ता, वार्ड नंबर 3 के सभासद सचिन गुप्ता, पूर्व सभासद आनंद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथी एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताया।
