Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। एक जुलाई की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर आयुक्त, ईआरओ, एईआरओ सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। मस्तू दास ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि आठ जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं की पहचान और पते का सत्यापन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का परीक्षण तथा नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!