Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

रुद्रपुर। वार्ड संख्या 25 के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण फाजलपुर महारौला क्षेत्र को सीलिंग के दायरे में शामिल किए जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों की शिकायतें सुनीं। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दर्जनों क्षेत्रवासियों के साथ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया था। उन्होंने सीलिंग के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए राहत दिलाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नजूल) पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, के.के. पंत सहित अन्य अधिकारी फाजलपुर स्थित लोक विहार कॉलोनी पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
राजकुमार ठुकराल ने अधिकारियों को बताया कि फाजलपुर महारौला क्षेत्र के अंतर्गत तराई विहार, प्रीत विहार, प्रीत विहार फेज-5, लोक विहार, बराड़ नगर, अपना एन्क्लेव तथा अपना एन्क्लेव फेज-2 सहित कई कॉलोनियों के लोग सीलिंग के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी भूमि और भूखंडों का क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। नए बिजली और पानी के कनेक्शन भी नहीं मिल रहे हैं तथा संपत्तियों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पर प्रतिबंध होने से विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इससे क्षेत्रवासी मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में जारी प्रशासनिक आदेशों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में विचाराधीन है तथा न्यायालय द्वारा स्थगनादेश भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही न्याय विभाग से विधिक राय ली जाएगी, ताकि नियमानुसार क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह चंदी, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पाण्डेय, संदीप वर्मा, ललित सिंह बिष्ट, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह चहल, राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पी.पी. यादव, एस.एस. यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, शाकिर अली खां, पीयूष शर्मा, गिरजा शंकर पाण्डेय, हरप्रीत सिंह, वैभव वार्ष्णेय, देवेन्द्र सिंह, यश पाठक, चनकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

(रुद्रपुर खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें)(7037260222)


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!