Spread the love

(रिपोर्टर – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। “जन जन की सरकार – सरकार जनता के द्वार” अभियान के अंतर्गत दिनांक 8, 9 एवं 10 जुलाई को गदरपुर ब्लॉक में विशेष चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का आयोजन 8 एवं 9 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गदरपुर तथा 10 जुलाई को नगर पंचायत दिनेशपुर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में आमजन ने विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रूप में डॉ. हर्ष सिंह एरी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ ललित पोखरिया ( नाक कान गला रोग विशेषज्ञ)डॉ. उदय शंकर (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशांत पांडे (सर्जन), डॉ. विवेक सिंह (नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मधु माथुर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ईश डल्ला (मनोचिकित्सक) उपस्थित रहे और मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर से आरबीएसके टीम में डॉ. विकास सचान (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. रेखा (महिला चिकित्सा अधिकारी) एवं श्री के. एन. जोशी ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 4D आधारित बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्री नीरज बघेल एवं श्रीमती मोनिका एवं बसंती मेवाड़ी, तथा सीएचओ संवर्ग से श्रीमती पुष्पा लसपाल एवं श्रीमती अंजली रौतेला , श्रीमती सीमा द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा आईडी बनाई गई।

शिविर में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आशा समन्वयक श्रीमती सपना विश्वास एवं समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर से 2–3 दिन पूर्व घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा शिविर में पहुँचने के लिए प्रेरित किया गया। एएनएम श्रीमती सीमा एवं श्रीमती प्रभा मंडल द्वारा गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। मोहम्मद रिजवान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर द्वारा शिविर की व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए जाने हेतु निरंतर अवलोकन किये जा रहे हैं। श्री विपिन सिंह, दृष्टिमीतिज्ञ द्वारा आखो की जांचे की गई।

   नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी श्रृंखला के अंतर्गत आगामी विशेष चिकित्सा शिविर 1, 3 एवं 4 अगस्त को पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में आयोजित किए जाएंगे।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मनोज गुंबर, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष, गदरपुर द्वारा किया गया। वहीं 10 जुलाई को नगर पंचायत दिनेशपुर में आयोजित शिविर का शुभारंभ माननीय महोदय श्री गुंजन सुखीजा एवं श्रीमती मनजीत कौर , अध्यक्षा नगरपंचायत , दिनेशपुर द्वारा किया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि इन विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके निकट विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनसामान्य से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

     शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क उपचार, औषधि वितरण तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

     अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, डॉ. डी. पी. सिंह के निर्देशन में समस्त व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं तथा उनके मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चिकित्सा शिविरों का सफल संचालन निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!