


संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)
(7037260222)

गदरपुर रुद्रपुर खबर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और संगठनात्मक व समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। राजकुमार ठुकराल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा भी व्यक्त किया।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
