


(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। भीमताल में आयोजित शहरी विकास विभाग की बैठक के दौरान गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने उत्तराखंड सरकार के माननीय शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने गदरपुर नगर पालिका क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री जी से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नगर के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया।
माननीय मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने गदरपुर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जनहित से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र स्वीकृति एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से गदरपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
