


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में लापरवाही और सुस्ती पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बिना तैयारी बैठक में पहुंचने पर सीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि जनता से किए गए वादे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इनमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के मुख्य निर्देश और सख्त संदेश
● बिना तैयारी पर सख्ती:
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में पूरी तैयारी और तथ्यात्मक जानकारी के साथ ही बैठकों में उपस्थित हों, अन्यथा कार्रवाई तय है।
● तय हुई डेडलाइन:
सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश (GO) 15 जून तक हर हाल में जारी करने के निर्देश दिए गए।
● तालमेल की कमी पर नाराजगी:
विभागों के बीच समन्वय के अभाव में विकास कार्यों के लटकने पर सीएम ने कड़ा एतराज जताया।
● जिला प्रशासन की जवाबदेही:
जिन मामलों का निस्तारण जिला स्तर पर हो सकता है, उन्हें शासन तक लाने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही कार्यस्थलों पर शिलापट्ट न होने की स्थिति में संबंधित जिलाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
अल्मोड़ा जिले की विशेष समीक्षा
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में 200 से अधिक घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की:
सोमेश्वर: 90 घोषणाएं
सल्ट: 69 घोषणाएं
जागेश्वर: 48 घोषणाएं (धार्मिक व पर्यटन महत्व के कारण तेजी के निर्देश)
रानीखेत: 33 घोषणाएं
“विकल्प रहित संकल्प” पर जोर
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
