Spread the love

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया 351 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 280 बेड के सेटेलाइट एम्स का निरीक्षण

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर किच्छा, 12 अगस्त। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 280 बेड के सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए श्रमिकों एवं उपकरणों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता सीपीडब्ल्यूडी एवं एनसीसी के महाप्रबंधक को आगामी 10 सितम्बर तक एम्स के भूतल एवं प्रथम तल का कार्य पूर्ण कर हस्तगत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि एम्स में जल्द ओपीडी शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि एम्स में शीघ्र ओपीडी प्रारंभ होगी।
अधीक्षण अभियंता सीपीडब्ल्यूडी उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय के भूतल एवं प्रथम तल का कार्य 10 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। दो आवासीय भवनों का कार्य पूर्ण कर हस्तगत किया जा चुका है, जबकि शेष आवासीय भवनों का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। चिकित्सालय की सड़कों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है तथा प्लांटेशन का कार्य भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि एम्स में 250 बेड, 10 ऑपरेशन थिएटर, 30 आईसीयू बेड के साथ डायग्नोसिस एवं लैब, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, आर्थो, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक तथा इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा सराय एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को एम्स के हाईवे साइड स्थित तीन एप्रोच गेटों पर साइड नाला निर्माण तथा एप्रोच पुलिया का कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्स अधिकारियों को मेडिकल उपकरणों की खरीद कर समय से स्थापित करने तथा मेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, अधीक्षण अभियंता/परियोजना निदेशक सीपीडब्ल्यूडी उत्पल त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लोनिवि के गजेंद्र सिंह, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, एनसीसी के महाप्रबंधक शंकर बालू, हरिशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!