Spread the love

घायल अभिषेक का हाल जानने भोजीपुरा अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल

कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि बीते दिनों काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार अभिषेक वाल्मीकि समेत दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था।

अस्पताल में चिकित्सकों ने ठुकराल को अभिषेक की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ठुकराल ने ईश्वर से अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!