


(9917322413)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। बहुउद्देशीय नन्दपुर खेमपुर किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड खेमपुर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के समस्त संचालक मंडल एवं क्षेत्र के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ऊधम सिंह नगर सुभाष बेहड़ एवं किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष भीम सेन ठुकराल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ध्यान सिंह, पूजा मैनी, मंगी देवी, महेश कुमार, राम कुमार, अमरीक सिंह, सुखदेव लाल, संजय कुमार, अविनाश कुमार, विशन सिंह, वीर सिंह, पूनम रानी, नरेश कुमार, शंकर सिंह, नक्शे अली, चन्द्रवली यादव, तुला सिंह, रेखा राठी, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, गोविन्द सिंह, बलवना सिंह, गुरदयाल सिंह, अशोक ठुकराल, रमेश ठुकराल, देशराज, बनवारी लाल, सुनील कुमार, मंगलराम छाबड़ा, राजकुमार, सचिन कुमार, अरुण कुमार, नितिन ठुकराल, पर्वत सिंह उत्तम चंद, बुद्धदेव एवं हरवंश लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
