Spread the love

पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए वीर शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना हमारा दायित्व है।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मचंद खेरा, हरिचंद छाबड़ा, नरेंद्र ग्रोवर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, सुखदेव ढींगरा, सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, अश्वनी कुमार, मुकेश चावला, फरदीन, सभासद प्रतिनिधि बृजेश चौधरी, मोमीन, सलीम बाबा, इदरीस, नजीर, कृष्ण अनेजा, प्रमोद बजाज, गौतम पपनेजा, अनिल जेटली, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग एवं धीरज सहित नगर पालिका कर्मचारी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, नगर के विकास एवं स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!