Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पंचायत के सभासदों, शिक्षकों, गुरुजनों, मीडिया साथियों, क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले अध्यापकों एवं गुरुजनों, क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले मीडिया साथियों, देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सैनिकों तथा समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष सतीश चुघ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!