Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जन कल्याण एवं बाल विकास संस्थान द्वारा संचालित स्टार्ट इंस्टीट्यूट में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न गणमान्य अतिथियों एवं संस्थान की डायरेक्टर डॉ. माधवी अवस्थी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संदेश यादव, आशीष कुमार यादव, श्रीमती सोनिया चौहान, हरविंदर सिंह चुघ, राजेश अवस्थी, श्रीमती प्रिया कक्कड़ एवं ललित मोहन जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बच्चों ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग एवं नृत्य कार्यक्रम की अतिथियों ने विशेष रूप से सराहना की।

कार्यक्रम में नीरू सुखीजा, मनदीप सिंह वर्मा, ग्राम प्रधान बागवाला, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह एवं निधि अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

संस्थान की डायरेक्टर डॉ. माधवी अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों एवं दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्टेप अप रिहैबिलिटेशन एवं स्टार्ट इंस्टीट्यूट रुद्रपुर का समस्त स्टाफ, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!