Spread the love

23.32 करोड़ के बजट प्रस्ताव पर लगी मुहर, विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60722

रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले जनता से किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं।
उन्होंने कहा, “मैं जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता का सेवक बनकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करता रहूंगा।”

रुद्रपुर। मोदी मैदान में इंटरनेशनल स्तर के आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का सपना अब साकार होने की दिशा में बढ़ गया है। स्टेडियम के लिए ₹23.32 करोड़ के बजट प्रस्ताव पर मुहर लगने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विधायक शिव अरोरा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से रुद्रपुर को खेल सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी मैदान में आधुनिक आउटडोर स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का निरंतर सहयोग मिल रहा है। यह स्वीकृति रुद्रपुर के खेल और विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!