Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना करते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत किया। भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!