Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। शिशु मंदिर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र बिष्ट एवं उदयभान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरमेल सिंह, इंदर सिंह मेहरा, सुरेश सिंह, राजेश कुमार, अमित गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!