Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत 15 दिसंबर को अरोरा क्लिनिक एंड पैथोलॉजी कुंज विहार कॉलोनी, गदरपुर के सहयोग से हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां भारती और विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत से किया गया।

   शिविर में कुल 50 महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई जिसमें से 15 महिलाएं एनीमिया ग्रसित पायी गयी जिन्हें कढ़ाई, गुड़, चना, आयरन और कीड़ों की दवाइयां वितरित की गई। उन्हें अपने खाने में लौह प्रचुर पदार्थ जैसे अनार, चुकंदर, गाजर, पालक आदि भी शामिल करने की सलाह दी गयी।           कार्यक्रम में शाखा महिला संयोजिका श्रीमती ज्योति ग्रोवर, शाखा एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प संयोजिका श्रीमती राशि मदान, शाखा अध्यक्ष डॉ प्रमोद गगनेजा, शाखा सचिव प्रमोद बजाज एवं शाखा कोषाध्यक्ष श्री संजीव अनेजा जी के अतिरिक्त शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गान गायन और अल्पाहार वितरण के साथ किया गया। 

Advertisement
Advertisement