Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की टीम ने सोमवार को रुद्रपुर और गदरपुर में पटाखा कारोबारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान जीएसटी चोरी पकड़ी गई। व्यापारियों से मौके पर ही कुल ₹40,68,300 रुपये जमा कराए गए। अपर आयुक्त कुमाऊं जोन रुद्रपुर राकेश वर्मा के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त काशीपुर श्याम सुंदर तिरूवा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने रुद्रपुर के तीन पानी, बिंदुखेड़ा क्षेत्र में स्थित दो प्रतिष्ठानों और गदरपुर स्थित एक प्रतिष्ठान की जांच की। जांच में 18 अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठानों की खरीद-बिक्री और स्टॉक का गहन निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं।

Advertisement
Advertisement

इन अनियमितताओं के चलते व्यापारियों से मौके पर ही कुल ₹40,68,300 रुपये जमा कराए गए। संयुक्त आयुक्त श्याम सुंदर तिरूवा ने बताया कि संबंधित फर्मों की आगे भी विस्तृत जांच की जाएगी।      इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ज्ञानचंद, रामलाल, राहुल वर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर मो. जीशान मलिक, अनिल चौहान, संदीप अरोरा, राज्य कर अधिकारी मुकेश पांडे, विश्वजीत सिंह बिष्ट, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, मनोज कुमार, मंजीत सिंह राणा, चन्द्रकला, आकांक्षा बोरा, निशा बिष्ट एवं स्वर्णलता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement