Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री आदरणीय श्री सुरेश भट्ट जी का गदरपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री मनोज गम्बर (मिंटू) जी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    इसके उपरांत वार्ड नंबर 6 आवास विकास में स्वर्गीय जोगेंद्र नाथ पपनेजा जी की स्मृति में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री भट्ट जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

     इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गम्बर, राजेश गम्बर, सभासद रमन छाबड़ा, सभासद सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि मो. मोमीन एवं इदरीस पाशा, नज़ीर, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धर्मपाल हुड़िया, दीपक ग्रोवर, हरलोक नामधारी, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पाटवाल, विजेंद्र कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!