


नवीन मंडी स्थल पर लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर ने हरित सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिषद के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर के नेतृत्व में शाखा के सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू), कोषाध्यक्ष सागर गाबा, मंडी समिति अध्यक्ष अशोक हुड़िया, राजकुमार भुड्डी, राकेश भुड्डी, बंटी, अंजु भुड्डी, पंकज बजाज, प्रमोद बजाज, डॉ. विनीत अरोरा, राकेश कम्बोज, अशोक घीघ, हरीश बजाज, विनोद चुग, वेद बजाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
